उन्नाव में 15 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पेट में दर्द होने पर खुला मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2023, 11:56 PM IST

rape victim baby: उन्नाव में रेप की शिकार एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है पांच महीने पहले पेट में दर्द होने पर इस मामले का खुलासा हुआ था, आरोपी की उम्र 17 साल है, जिसने करीब नौ महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।

minor rape victim baby: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अस्पताल ने पुष्टि की कि मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।बच्ची को शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने संवाददाताओं को बताया कि उनके इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय युवक ने करीब नौ महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।

minor rape victim baby

प्रतीकात्मक फोटो

उन्होंने कहा, उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने अपने परिवार के सदस्यों को रेप के बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा।परिवार को उसके गर्भवती होने के बारे में पांच महीने पहले पता चला, जब उसने पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले गए, जिसने बाद में चिकित्सकीय जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की।

End of Feed