दिल्ली (Delhi) में एक 12 साल के लड़के के साथ रेप (Rape) की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी उलेमा फरार है। बच्चे के साथ रेप दिल्ली के एक मदरसे में किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ऐसे सामने आया मामला
मिली जानकारी के अनुसार बच्चे के साथ कई दिनों से उलेमा रेप कर रहा था। बच्चे ने ये बात पहले तो डर के मारे अपने घर वालों से छुपा कर रखी थी, फिर जब हाल ही में घर आया तो ये बात काफी पूछने के बाद उसने घरवालों को बता दी। लड़का मदरसे में ही पढ़ता था, बीच-बीच में वो घर आता था। इसी क्रम में जब वो इस बार घर आया तो उदास दिख रहा था, जिसके बाद उसके घरवालों ने जोर देकर पूछा तो सच्चाई सामने आ गई।
नशे की देता था गोली
बच्चे ने बताया कि उलेमा हर दो तीन दिन में उसके कमरे में आता था, फिर उसे उठाकर अपने साथ ले जाता था। अपने कमरे में ले जाकर उलेमा, उसे कुछ खिलाता था, जिससे वो बेहोश हो जाता था। बेहोशी की हालत में उलेमा उसके साथ रेप करता था। उसके बाद वापस उसे उसके कमरे में छोड़ आता था।
कहां का है मामला
मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मदरसे के उलेमा पर 12 साल के बच्चे के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया गया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी मोहम्मद इसरान फरार है और पुलिस टीमों ने उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
