आर्थिक संकट की वजह से स्थगित हुई लंका प्रीमियर लीग-2022

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 09:44 PM IST

श्रीलंका में चल रही मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट की वजह से लंका प्रीमियर लीग 2022 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।  

आर्थिक संकट की वजह से स्थगित हुई लंका प्रीमियर लीग-2022

कोलंबो: श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के कारण लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) को रविवार को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया। इस टी20 लीग का आयोजन एक से 21 अगस्त तक कराया जाना था। श्रीलंका इस समय भारी वित्तीय संकट और अशांति से जूझ रहा है। देश में हालात और खराब हो गये जब राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गये।

लीग के आयोजन के लिए ठीक नहीं है मौजूदा माहौल
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट ने टूर्नामेंट के अधिकार हासिल करने वाले इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप एफजेडई के अनुरोध के बाद किया गया है जिसने देश में आर्थिक संकट का हवाला दिया गया है और कहा कि टूर्नामेंट की मेजबानी के लिये देश का माहौल ठीक नहीं है।'

भविष्य में कब होगा आयोजन
बोर्ड ने हालांकि यह घोषणा नहीं कि कि स्थगित हुई लीग कब आयोजित होगी। संकट के बावजूद श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया की एक महीने तक सफल मेजबानी की थी। इस समय श्रीलंका दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!