विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, इस दिग्गज क्रिकेटर की जबरदस्त फैन हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2021, 04:32 PM IST

Rashmika Mandanna's Favourite Cricketer: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान इस बारे में बताया।

विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, इस दिग्गज क्रिकेटर की जबरदस्त फैन हैं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना
Photo Credit: Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही वह फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मंदाना ने एक लाइव चैट में कई सवालों के जवाब दिए। उसी दौरान मंदाना से उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने बेझिझक जवाब दिया। ज्यादातर लोगों की उम्मीद थी कि एक्ट्रेस कप्तान विराट कोहली या ओपनर रोहित शर्मा का नाम लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंदाना ने बताया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

मंदाना ने धोनी की यूं की तारीफ

रश्मिका मंदाना ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफी की। उन्होंने खुद को माही का जबरदस्त फैन बताया। एक्ट्रेस ने धोनी को बेहतरीन क्रिकेटर करार देते हुए कहा कि मैं क्या कहूं, धोनी की बल्लेबाजी, कप्तानी, विकेटकीपिंग सब लाजवाब है। वह मास्टर क्लास प्लेयर हैं। वह मेरे हीरो हैं। बता दें कि धोनी जहां मंदाना को फेवरेट खिलाड़ी है वहीं एक्ट्रेस की आईपीएल में पंसदीदा टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर (आरसीबी) है। उन्होंने पिछले महीने एक लाइव सेशन में फैंस को जवाब देते हुए कहा था कि इस बार कप आरसीबी के पास आएगा।


बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मंदाना

रश्मिका मंदाना ने बहुत ही कम समय में अपनी एक पहचान बनाई है। उन्होंने 2016 में किरिक पार्टी से अपनी शुरुआत की थी और पांच वर्षों में जमकर नाम कमाया।  उनके फैंस न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी बोलने वाले क्षेत्रों में भी बड़ी तादाद में मौजूद हैं। मंदाना आने वाले वक्त में बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह शांतनु बागची द्वारा निर्देशित 'मिशन मजनू' से डेब्यू करेंगे। उनके अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जो रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!