Delhi News: राजौरी गार्डन के बंद पड़े मॉल में मिला युवती का शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद; जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के राजौरी गार्डन में लंबे समय से बंद पड़े एक मॉल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Delhi News: दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक लंबे समय से बंद और खाली पड़े मॉल में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Delhi Woman Death

राजौरी गार्डन के बंद पड़े मॉल में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी (प्रतीकात्मक फोटो)

देहरादून की रहने वाली थी मृतका

पुलिस के मुताबिक, मृतका मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक दबाव में थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

End of Feed