Bareilly Crime News: चिकनी-चमेली गाने पर विवाद, ईंट-पत्थर मारकर दोस्त की हत्या; जानें क्या है पूरा माजरा

Bareilly Crime News: बरेली में होली के दौरान चिकनी चमेली गाने को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। इस विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में होली के दौरान डीजे पर एक गाने को लेकर विवाद हो गया था। ये विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते 20 वर्ष के एक युवक की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि विवाद 'चिकनी चमेली' गाने को लेकर हुआ था। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आइए आपको पूरा माजरा बताएं...

Bareilly Crime News

चिकनी-चमेली गाने को लेकर युवक की हत्या

चिकनी चमेली गाने को लेकर युवक की हत्या

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये पूरा मामला रविवार का है। यहां होली का जश्न मनाने के लिए डीजे लगाया गया था। विवाद डीजे पर डांस के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, डीजे पर एक युवक अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। उसके बाद उसने डीजे को बोलकर गाना बदलवा दिया। इस बात पर उसके दोस्तों ने कहा कि वही गाना (चिकनी चमेली) चलेगा और उनमें विवाद हो गया।

End of Feed