Seoni Accident News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बाइक सवार की टैंकर से टक्कर की खबर सामने आई है। इस सड़क दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सिवनी के बरघाट पर एक बाइक सवार सड़क किनारे बनी पटरी से बाइक को ऊपर ला रहा था उसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। पटरी से बाइक को सड़क पर लाना बाइक सवार को महंगा पड़ा की उसकी जान चली गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम से लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान आगर जिले के प्यासी निवासी अर्जुन पुत्र मानसिंह बंजारा के रूप में की। अधिकारी ने जानकारी दी कि मृतक रविवार को सुबह सिवनी की ओर जा रहा था। उसी दौरान सिवनी की ओर से आ रहे टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अर्जुन के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
पटरी से सड़क पर बाइक लाना पड़ा महंगा, टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत
