Unnao News: घर में घुसकर महिला की हत्या, आरोपी ने किया सुसाइड, दो लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2024, 11:52 AM IST

Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर परिवार के लोगों पर फायरिंग की और वहां से फरार हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस को गांव के कुछ ही दूर पर युवक का शव भी मिला है।

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में सोमवार को तड़के एक युवक ने पड़ोसी महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी क्षेत्र) प्रेमचंद्र ने बताया कि सोमवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गोड़ियन खेड़ा गांव में अनुराग पाल (22) नामक युवक और उसके साथी पड़ोस में रहने वाले पुत्तीलाल नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंचे और गोलियां चलाईं। इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

police

महिला की हत्या करने के बाद युवक ने की आत्महत्या

महिला की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी

फतेहपुर चौरासी में महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की इस घटना में पुत्तीलाल (53), उसकी पत्नी फूल कुमारी (48) तथा दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फूल कुमारी को मृत घोषित किया। अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed