UP में सैनिकों को बड़ा तोहफा, वीरता पुरस्कारों की राशि और पेंशन होगी दोगुनी; परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे 1.04 करोड़

उत्तर प्रदेश सरकार ने सैनिकों और शहीदों के परिवारों के लिए तीन बड़े ऐलान किए। वीरता पदक विजेताओं की एकमुश्त पुरस्कार राशि और वार्षिकी दोगुनी होगी। स्टाम्प शुल्क में छूट की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की जाएगी।

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए तीन बड़े फैसलों की घोषणा की। वीरता पदक विजेताओं को मिलने वाली एकमुश्त पुरस्कार राशि और वार्षिकी दोगुनी की जाएगी। इसके अलावा मकान खरीदने या बनवाने पर स्टाम्प शुल्क में छूट की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गई है। शहीदों के आश्रितों को उनके गृह जनपद या नजदीकी जिले में नौकरी देने की भी घोषणा की गई।

Gallantry Award Winners

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-MYogiAdityanath)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की क्रांति धरा से सैनिकों और उनके परिवारों के हित में तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वीरता पदक विजेताओं को मिलने वाली एकमुश्त पुरस्कार राशि और वार्षिकी, दोनों को दोगुना किया जाएगा। इस फैसले के तहत परमवीर चक्र से लेकर सेना मेडल, वायुसेना मेडल और अन्य सैन्य सम्मान प्राप्त करने वालों को मिलने वाली आर्थिक सहायता बढ़ जाएगी।

End of Feed