पुणे में आवारा कुत्तों का खौफनाक हमला; पत्थर उठाकर बचने की कोशिश भी बेकार, महिला की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन इलाके में आवारा कुत्तों के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। देर रात हुए इस हमले का CCTV वीडियो सामने आने के बाद घटना ने लोगों में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने इलाके में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग तेज कर दी है।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के चाकन इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला खुद को बचाने के लिए पत्थर उठाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश करती हुई दिखाई दीं। हालांकि, कुत्तों के आक्रामक झुंड के सामने उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं और करीब 15 मिनट तक चले इस हमले के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर रही है।

Woman Killed in Stray Dogs Attack in Pune (Symbolic Photo)

पुणे में आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत (सांकेतिक फोटो)

कब हुआ हादसा?

मृत महिला की पहचान शोभा विजय वाघमारे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नांदेड़ जिले के देगलूर क्षेत्र की निवासी थीं और वर्तमान में चाकन इलाके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि सोमवार 16 मार्च की देर रात करीब 2 बजे वह अंबेटन चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस रोड पर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान अचानक करीब छह आवारा कुत्तों का झुंड उन पर टूट पड़ा और हमला कर दिया।

End of Feed