पैरों पर गिरा माफी मांगी... फिर मारा थप्पड़; गुस्साई पत्नी ने पत्थर से कूचकर ले ली शराबी पति की जान

प्रयागराज के शंकरगढ़ में पत्नी ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पति ने उसे थप्पड़ मारा था, जिसके बाद महिला ने उसके सिर पर तीन वार किए।

प्रयागराज : प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के महज तीन महीने बाद पत्नी ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पति ने कहासुनी के दौरान पत्नी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे गुस्साई महिला ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर लगातार तीन वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पति की मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Prayagraj Wife Kills Husband

प्रयागराज में पत्नी ने की पति की हत्या

वारदात के बाद महिला पति के शव के पास बैठकर रोने लगी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल खून से सना पत्थर भी बरामद किया है।

End of Feed