Datia News: शराब पीने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, गोलीबारी में एक महिला की मौत और 1 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2024, 01:08 PM IST

Datia News: एमपी के दतिया जिले में वनवास गांव में एक व्यक्ति का सरपंच के भाई से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद चली गोली में एक महिला की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खूनी संघर्ष में बदला विवाद
  • गोलीबारी में एक महिला की मौत
  • मामले की जांच कर रही पुलिस

Datia News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि शनिवार देर रात गोलियां चल गई। इस पूरी घटना में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है और एक गंभीर रूप से घायल है। गोलीबारी और मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Datia Crime News

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला

शराब के विवाद के बाद फायरिंग में महिला की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला दतिया जिले के वनवास गांव का है, जहां शराब पीने को लेकर रतिराम यादव और सरपंच के भाई रविंद्र के बीच विवाद हो गया। विवाद ने शनिवार देर रात खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि सरपंच अपने साथियों के साथ रतिराम के घर पहुंचा और वहां मारपीट की। इसी दौरान फायरिंग भी हुई। इस फायरिंग में एक गोली रतिराम की बहू अहिल्या को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed