जमीन नहीं की नाम, तो चेहरे पर उड़ेल दिया खौलता तेल! महिला ने प्रेमी को झुलसाकर मार डाला

महाराष्ट्र के लातूर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर अपने प्रेमी पर खौलता तेल डालकर उसकी हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 12 जून की दोपहर उदगीर में उद्धव के किराए के मकान में हुई थी।

इन दिनों अपराध जगत से जुड़ी खबरें महाराष्ट्र से लगातार सामने आ रही हैं। पुणे के लोहागढ़ में युवा व्यापारी केतन अग्रवाल की कथित हत्या का मामला चर्चा में है। इसी बीच वहां के लातूर जिले के उदगीर शहर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां कथित प्रेम संबंध और जमीन विवाद में एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है। यहां एक महिला द्वारा अपने 24 वर्षीय प्रेमी को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

चेहरे पर उंडेल दिया खौलता तेल।

चेहरे पर उंडेल दिया खौलता तेल। (फोटो- AI)

बता दें कि उदगीर तालुका के नवंदी गांव निवासी उद्धव मारोती दहिकांबले निदेबन क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। उनका गांव की रहने वाली वंदना तुलसीराम मदाले के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जमीन और संपत्ति को महिला के नाम स्थानांतरित करने को लेकर विवाद चल रहा था।

End of Feed