क्या सपा में शामिल होने जा रहे स्वतंत्र देव से भिड़ने वाले भाजपा विधायक? पंकज चौधरी की नोटिस से बढ़ी सियासी सरगर्मी

मंत्री और विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच सड़क पर हुए टकराव के बाद मामला तेजी से सियासी गलियारों में गूंजने लगा है।लगातार सार्वजनिक बयान और पार्टी लाइन से अलग दिखती टिप्पणियों ने नेतृत्व को सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया।

महोबा दौरे के दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोके जाने की घटना अब भाजपा के लिए अनुशासन का मुद्दा बन गई है। चरखारी से पार्टी विधायक बृजभूषण राजपूत को प्रदेश नेतृत्व की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक से हालिया आचरण, बयानों और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर जवाब तलब किया है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संगठनात्मक कार्रवाई से भी इनकार नहीं किया गया है।

स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत।

स्वतंत्र देव सिंह और चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत।

सीधे प्रदेश स्तर पर निपटाया जा रहा मामला

मंत्री और विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच सड़क पर हुए टकराव के बाद मामला तेजी से सियासी गलियारों में गूंजने लगा है।लगातार सार्वजनिक बयान और पार्टी लाइन से अलग दिखती टिप्पणियों ने नेतृत्व को सख्त रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना के बाद से चर्चा थी कि संगठन जल्द इस मामले में कदम उठाएगा और अब भाजपा संगठन ने औपचारिक रूप से कार्रवाई की है।

End of Feed