Ghaziabad: 11 साल पुरानी लव मैरिज का खौफनाक एंड; पत्नी ने अपने सुहाग को उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। करीब 11 साल पुराने रिश्ते में विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके की शंकर विहार कॉलोनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति का रिश्ता बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है।

Wife Kills Husband After Domestic Dispute After 11-Years Love Marriage in Ghaziabad

गाजियाबाद में पत्नी ने गला दबाकर की पति की हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी सोनिया उर्फ सोनी, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

End of Feed