आखिर ऐसा क्या कर रहे थे अजीत डोवाल जो, मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया; कहानी 2005 में मुंबई होटल की

अजीत डोवाल इस समय देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं और वह पूर्व में IB के चीफ रह चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कहानी साल 2005 की है, जब वह गुप्त मिशन पर थे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

अजीत डोवाल को आज कौन नहीं जानता? अजीत डोवाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। आज देश की सुरक्षा से जुड़ा कोई भी मुद्दा ऐसा नहीं होता है, जिसमें अजीत डोवाल की भूमिका नहीं होती है। साल 1945 में जन्मे अजीत डोवाल आज 80 साल से ज्यादा की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और देश के लिए लगातार काम करते हैं। क्या आप जानते हैं कि आज देश के लिए कर्तव्य परायणता की मिसाल बन चुके अजीत डोवाल के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें मुंबई पुलिस ने लगभग गिरफ्तार कर लिया था। जी हां, मुंबई पुलिस ने उन्हें डिटेन किया था। चलिए जानते हैं उस घटना के बारे में, वह घटना क्या थी, उन्हें क्यों डिटेन किया गया और इस घटना से अजीत डोवाल का कौन सा बड़ा मिशन फेल हो गया?

Ajit Doval mumbai Police.

2005 में अजीत डोवाल को क्यों लिया गया था हिरासत में

घटना जुलाई 2005 की है। अब तक अजीत डोवाल रिटायर हो चुके थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक होटल में अंडरवर्ल्ड से जुड़े दो व्यक्तियों को पकड़ने के लिए छापा मारा। जब क्राइम ब्रांच ने यह छापा मारा, उस समय अजीत डोवाल भी उसी जगह पर मौजूद थे। पुलिस अंडरवर्ल्ड से जुड़े जिन दो लोगों को पकड़ने वहां गई थी, उनके खिलाफ आपराधिक मामलों का वारंट भी जारी था। लेकिन छापेमारी के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं थी कि होटल में मौजूद तीसरा व्यक्ति कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व प्रमुख हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए अजीत डोवाल को भी हिरासत में ले लिया। उस समय यह घटना काफी चर्चा में रही, लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी किसी आपराधिक मामले के रूप में दर्ज नहीं की गई।

End of Feed