प्रदर्शनकारियों को पकड़कर यहां क्यों लाती है पुलिस? कभी यहीं बनने वाला था राष्ट्रपति भवन!

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को अक्सर पुलिस हिरासत में लेकर यहां ले जाती है। आखिर क्यों प्रदर्शनकारियों को यहां ले जाती है पुलिस? यह इलाका ऐतिहासिक है और माना जाता है कि कभी यहां राजधानी बसने वाली थी।

दिल्ली देश की राजधानी और यहां अक्सर राजनीतिक और अन्य तरह के धरने प्रदर्शन होते रहते हैं। कभी-कभी प्रदर्शन उग्र हो जाते हैं या कानून व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लेती है। ऐसे में आंदोलनकारियों, विशेषतौर पर हिरासत में लिए गए नेताओं को लेकर पुलिस दिल्ली में एक खास जगह पहुंचती है। इस जगह का संबंध ब्रिटिश काल से है और कभी यहां पर रानी विक्टोरिया के लिए दरबार सजाया गया था। आखिर कौन सी है वह जगह और क्या है उस जगह की खासियत, चलिए जानते हैं -

kingsway Camp

प्रदर्शनकारियों को पकड़कर यहीं लाती है दिल्ली पुलिस

प्रदर्शनकारियों को कहां ले जाती है दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस आंदोलन और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद किंग्जवे कैंप पहुंचती है। यहां पुलिस लाइन में प्रदर्शनकारियों को रखा जाता है। हालांकि, अब किंग्जवे कैंप का नाम बदलकर जीटीबी नगर (गुरु तेग बहादुर नगर) कर दिया गया है, लेकिन आज भी आम बोलचाल में इसके लिए लोग किंग्जवे कैंप नाम ही पुकारते हैं। कभी-कभी इसे सिर्फ कैंप कहकर भी पुकारा जाता है।

End of Feed