दिल्ली से सर्दियों की विदाई हो गई है और अब गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ने लगती है। दिल्ली में गर्मियों के दिनों में कई इलाकों में पानी की भारी कमी देखने को मिलती है। हालांकि, अभी वैसे हालात नहीं हैं। लेकिन दिल्ली के लगभग 51 इलाकों में 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। चलिए जानते हैं विस्तार से -
किस-किस दिन नहीं आएगा पानी
दिल्ली के लगभग 51 इलाकों में तीन दिन, लगभग 48 घंटे तक पानी सी सप्लाई बाधित रहेगी। कल यानी बुधवार 25, गुरुवार 26 और शुक्रवार 27 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने कल यानी सोमवार 23 फरवरी को ही इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। बुधवार 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुक्रवार 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
तीन दिन क्यों बाधित रहेगी जलापूर्ति
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि इन तीन दिनों में इंटरनेक्शन से जुड़ा काम किया जाएगा। जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से आग्रह किया है कि वह अपनी जरूरतभर का पानी स्टोर करके रखें। यही नहीं जल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि इन तीन दिनों के अंदर कई सेंटर्स पर पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे। टैंकर हेल्पलाइन नंबर इसी खबर में नीचे दिए गए हैं -
दिल्ली के किन इलाकों में नहीं आएगा पानी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 25, 26 और 27 फरवरी को तीन दिन पानी की सप्लाई बंद रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से उन इलाकों की एक पूरी लिस्ट भी जारी की गई है, जहां 48 घंटे पानी की किल्लत रहेगी।
ये भी पढ़ें - भारत का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
- द्वारका सब सिटी (Dwarka Sub City)
- महावीर एन्क्लेव (Mahavir Enclave)
- विजय एन्क्लेव (Vijay Enclave)
- उत्तम नगर की कॉलोनियां (Uttam Nagar Group of Colonies)
- पोचनपुर (Pochanpur)
- भरथल (Bharthal)
- अंबराही गांव (Amberahi village)
- मधु विहार (Madhu Vihar)
- सागर पुर (Sagar Pur)
- कैलाश पुरी (Kailash Puri)
- दुर्गा पार्क (Durga Park)
- मंगला पुरी (Mangla Puri)
- राज नगर फेज I और II (Raj Nagar Phase I & II)
- बगडोला गांव (Bagdola village)
- बिजवासन (Bijwasan)
- धुलसिरस (Dhulsiras)
- बिंदा पुर (Binda Pur)
- सेवक पार्क (Sewak Park)
- भारत विहार (Bharat Vihar)
- सीता पुरी (Sita Puri)
- राजा पुरी (Raja Puri)
- जीवन पार्क (Jiwan Park)
- इंद्र पार्क (Indra Park)
- मिलापनगर और चाणक्य प्लेस (Milapnagar and Chanakya Place)
- अर्जुन पार्क (Arjun Park)
- लक्ष्मी विहार (Laxmi Vihar)
- बजरंग एन्क्लेव (Bajrang Enclave)
- मकसूदाबाद (Maksudabad)
- नया बाजार (Naya Bazar)
- विजय पार्क (Vijay Park)
- साईं बाबा एन्क्लेव (Sai Baba Enclave)
- नंगली सकरावती गांव और एक्सटेंशन (Nangli Sakrawati village & Extn)
- राणाजी एन्क्लेव (Ranaji Enclave)
- श्याम विहार की कॉलोनियां (Shyam Vihar group of colonies)
- अर्जुन पार्क (Arjun Park)
- धर्मपुरा की कॉलोनियां (Dharampura group of colonies)
- रोशनपुरा की कॉलोनिया (Roshanpura group of colonies)
- दीनपुर गांव (Deenpur village)
- मटियाला, पालम (Matiala, Palam)
- विश्वास पार्क (Viswas Park)
- साध नगर पार्ट I और II (Sadh Nagar Part I & II)
- नन्हे पार्क (Nanhey Park)
- बामनोली गांव (Bamnoli village)
- शाहबाद मोहम्मदपुर गांव (Shahbad Mohammadpur village)
- कापसहेड़ा गांव (Kapashera village)
- IGI एयरपोर्ट और ICCC (यशोभूमि) (IGI Airport and ICCC (Yashobhumi))
- नजफगढ़ टाउन और आस-पास के इलाके (Najafgarh Town and adjoining areas)
दिल्ली जल बोर्ड के वक्तव्य के अनुसार भाग्य विहार में द्वारका WTP की मौजूदा 1500 mm डायामीटर वाली ट्विन रॉ वाटर लाइन को अलग करने के लिए नई बिछाई गई 1500 mm डायामीटर वाली ट्विन रॉ वाटर लाइन को जोड़ने का काम किया जरा है, जिसके कारण 48 घंटे तक जलापूर्ति में बाधित रहेगी।
टैंकर हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली जल बोर्ड ने वाटर इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं। अगर इन 48 घंटों के दौरान आपको पानी की जरूरत है तो आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके टैंकर मंगवा सकते हैं। दिल्ली की एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 1916 है, जहां पर हर तरह की शिकायत के सात ही यहां से टैंकर संबंधी मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड ने अन्य हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं -
- केंद्रीय नियंत्रण कक्ष : 011-23538495
- वॉटर इमरजेंसी नंबर, डी ब्लॉक जनकपुरी : 011-28521123
- वॉटर इमरजेंसी नंबर, द्वारका सब सिटी : 011- 25634274
- वॉटर इमरजेंसी नंबर, नजफगढ़ : 8527995818, 18001217744
- वॉटर इमरजेंसी नंबर, पश्चिम विहार : 011-25281197
