गढ़वाल में दिवाली के बाद Diwali क्यों? कौन थे वीर माधो सिंह भंडारी और उनका Igas Bagwal से क्या है संबंध

दिवाली के 11 दिन बाद एकादशी के दिन उत्तराखंड के गढ़वाल अंचल में इगास बग्वाल को दिवाली की तरह ही मनाया जाता है। इस त्योहार का संबंध वीर माधो सिंह भंडारी से है। यहां जानें माधो सिंह भंडारी कौन थे और गढ़वाल में दिवाली के बाद यह पर्व मनाने की लोकमान्यता क्या है।

Igas Bagwal: पहाड़ों की दिवाली, बूढ़ी दिवाली, बड़ी दिवाली और इगास बग्वाल ये कुछ नाम हैं जो उत्तराखंड के पहाड़ों में दिवाली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले पर्व के लिए इस्तेमाल होते हैं। पहाड़ी अंचल में यह पर्व दिवाली जैसा ही महत्व रखता है। एक तरह से यह पहाड़ों की दिवाली ही है। जैसा कि आप जानते हैं कार्तिक अमावस्या के दिन बड़ी ही धूमधाम से देश और दुनियाभर में दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इसके 11 दिन बाद एकादशी को इगास बग्वाल मनाई जाती है। इगास बग्वाल को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं, लेकिन धार्मिक कथाओं से अलग इसका संदर्भ इतिहास की एक घटना से जुड़ता है। यह ऐतिहासिक कहानी गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी से जुड़ी है।

igas-Bagwal-budhi-Diwali.

इगास बग्वाल : गढ़वाल अंचल में अनोखी दिवाली परंपरा

भड़ कौन होते थे?

गढ़वाल अंचल में भड़ शब्द सुनते ही वीरता और पराक्रम की कहानियां याद आने लगती हैं। दरअसल यह शब्द गढ़वाल के इतिहास और लोकसंस्कृति से जुड़ा है। यह शब्द अत्यंत साहसी, महापराक्रमी वीर और वीर योद्धा से जुड़ा है। मध्यकाल में समूचे पहाड़ी क्षेत्र में कई छोटे-छोटे हिस्सों पर अलग-अलग राजवंश राज करते थे। कहा जाता है कि उस समय गढ़वाल में कुल 52 गढ़ थे, जिन्हें बाद में मिलाकर एक गढ़वाल बनाया गया। गढ़वाल में इन गढ़ों की रक्षा करने वाले जांबाज सेनानायकों, बाहुबलियों और असाधारण युद्ध कौशल दिखाने वाले वीरों को भड़ की उपाधि दी जाती थी, उन्हें वीर भड़ कहते थे। माधो सिंह भंडारी भी ऐसे ही एक वीर भड़ थे।

End of Feed