कौन हैं श्रवण कुमार? जिन्हें JDU ने बिहार में विधायक दल का नेता चुना

बिहार में JDU ने अपने वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया है। वह साल 1995 से लगातार नालंदा से चुनाव जीतते रहे हैं।

Who is Shravan Kumar: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हर किसी को इस बात का ही इंतजार था कि JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? आखिर आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को इस सस्पेंस से भी पर्दा उठ गया और श्रवण कुमार को JDU विधायक दल का नेता चुना गया है। इस अवसर पर चलिए जानते हैं कौन हैं श्रवण कुमार? उनका राजनीतिक करियर कैसा रहा है? राजनीति में उनका आगमन कैसे हुआ? और नीतीश कुमार से उनके कैसे संबंध हैं?

Shravan Kumar (1)

JDU ने श्रवण कुमार को बनाया विधायक दल का नेता, जानें कौन हैं वो

बिहार की राजनीति में श्रवण कुमार एक ऐसा नाम है, जिसने संघर्ष, धैर्य और जनसेवा के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। बिहार की नालंदा विधानसभा सीट से लगातार जीत दर्ज करने वाले श्रवण कुमार को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, लेकिन उनकी यह सफलता एक लंबे संघर्ष का परिणाम है।

End of Feed