जहां हर ओर महकती है ताजे और रसीले संतरों की महक, जानें कब से है ये शहर Orange City of India?

नागपुर, महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर, अपने खास संतरे के लिए पूरे देश में जाना जाता है और इसे इसलिए "ऑरेंज सिटी" कहा जाता है। यह शहर केवल फल ही नहीं बल्कि "टाइगर कैपिटल" के रूप में भी प्रसिद्ध है। भारत में हर राज्य अपनी खास फसलों और सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है और नागपुर का नाम संतरे से जुड़ी इस पहचान का प्रतीक बन गया है। पर क्या आप जानते हैं इसका इतिहास क्या है? अगर नहीं तो आइए जानें।

Nagpur Oranges History: भारत के कई राज्य और उनके शहर अपने नाम और इतिहास के पीछे खास कहानियां छुपाए हुए हैं। महाराष्ट्र का नागपुर शहर भी ऐसा ही एक उदाहरण है। इसे "ऑरेंज सिटी" के नाम से जाना जाता है, लेकिन यह नाम यहां की इमारतों के रंग के कारण नहीं बल्कि एक विशेष वजह से जुड़ा है। मुंबई और पुणे के बाद, नागपुर महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इसे "टाइगर कैपिटल" भी कहा जाता है।

Orange City of India

मिलिए ऑरेंज सिटी ऑफ इंडिया से

वहीं, यहां की प्रमुख कृषि पैदावारों में से एक संतरे इतने प्रसिद्ध हैं कि यही वजह है कि नागपुर को "ऑरेंज सिटी" का खिताब मिला। भारत एक ऐसा देश है जहां धर्म, संस्कृति, परंपराएं, पोशाक, भोजन और जलवायु की विविधता देखने को मिलती है। अलग-अलग राज्यों में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार विशेष फसलों की पैदावार होती है। इसी तरह, नागपुर अपने संतरों के लिए उतना ही मशहूर है जितना शिमला सेब के लिए, महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरी के लिए, प्रयागराज अमरूद के लिए, गोवा काजू के लिए और रत्नागिरी अल्फांसो आम के लिए जाना जाता है। ऐसे में आइए जानें की इस शहर को ये नाम कब और कैसे मिला....

End of Feed