Sweet Capital of India: भारत में मिठाइयों का प्रेम हर किसी के दिल में बसता है। चाहे त्योहार हों या रोजमर्रा की जिंदगी, मिठाइयों का स्वाद लोगों को हमेशा खुश कर देता है। देश के हर कोने में अपनी-अपनी खास मिठाइयों की परंपरा है, जो वहां की संस्कृति और स्वाद को बखूबी दर्शाती है। लेकिन एक ऐसा शहर है, जो अपनी मीठी विरासत और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए पूरे देश तो बल्कि पूरे दुनिया में मशहूर है। यह शहर मिठाइयों की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम रखता है और यहां के शानदार व्यंजन लोगों को दूर-दूर तक अपनी ओर खींचते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि भारत का वह कौन सा शहर है, जिसे प्यार से ‘Sweet Capital of India’ या ‘मिठाइयों की राजधानी कहा जाता है’, और क्यों इसकी मिठाइयां दिलों को मोह लेती हैं।
ये शहर का कहलाता है Sweet Capital of India
किस शहर को कहा जाता है Sweet Capital of India?
Sweet Capital of India किस शहर को कहा जाता है?
बता दें कि, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) अपनी संस्कृति के अलावा अपनी पारंपरिक बंगाली मिठाइयों की अनोखी वैरायटी के लिए पूरे भारत तो क्या विश्वभर में ‘Sweet Capital of India’ के नाम से मशहूर है। इस शहर की मिठाइयों में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत की झलक साफ दिखाई देती है, जहां पुराने रेसिपीज को कुशलता और कलात्मकता के साथ सजाया जाता है।
मिठाई प्रेमियों के लिए स्वर्ग
क्लासिक मीठों से लेकर नए और इनोवेटिव क्रिएशंस तक, कोलकाता की मिठाई की दुकानें अपने आप में एक पहचान बन चुकी हैं। ताजगी भरे छेना, गुड़ और जायकेदार मसालों का इस्तेमाल इन मिठाइयों को एक खास स्वाद और महक देता है। चाहे कोई त्योहार हो या बस अचानक मीठा खाने का मन, कोलकाता की मिठाइयां इस शहर की आत्मा का हिस्सा हैं और मिठाई प्रेमियों के लिए इसे सच में एक स्वर्ग बना देती हैं।
कोलकाता की प्रसिद्ध मिठाइयां
कोलकाता की फेमस मिठाइयां
रसगुल्ला (Rasgulla)
हल्के और स्पंजी छेना की गोलियों को मीठी चाशनी में डुबोकर बनाई जाने वाली रसगुल्ला, कोलकाता की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। इसका मुलायम टेक्सचर और हल्की मिठास इसे हर अवसर के लिए एक आदर्श ट्रीट बनाती है। इतना ही नहीं, इसे सांस्कृतिक महत्व के कारण GI टैग भी प्राप्त है, जो इसकी ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करता है।
संदेश (Sandesh)
संदेश नाम सुनते ही बंगाली मिठास की कल्पना मन में आ जाती है। यह ताजे छेना और चीनी से बनी नाजुक मिठाई केसर, पिस्ता और चॉकलेट जैसे फ्लेवर में आती है। इसका टेक्सचर और हल्की मिठास इसे एक यादगार अनुभव बनाती है। अक्सर मेवे या चांदी के वर्क से सजाए जाने वाले संदेश, बंगाली क्लासिक्स में से एक है।
मिष्टी दोई
मिष्टी दोई (Mishti Doi)
मिष्टी दोई यानी कैरामलाइज्ड मीठा दही, बंगाली घरों का एक प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजन है। मिट्टी के बर्तनों में दूध और चीनी को धीरे-धीरे फर्मेंट करके बनाया जाने वाला मिष्टी दोई क्रीमी, रिच टेक्सचर और अनोखे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसकी खासियत यही है कि धीमी आंच पर पकने से इसका स्वाद और गहराता है।
चमचम (Cham Cham)
चमचम, छेना से बनी और मीठी चाशनी में डूबी हुई अंडाकार आकार की रंग-बिरंगी मिठाई, देखने में जितनी लुभावनी है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। इसे अक्सर नारियल के बुरादे या खोया से सजाया जाता है और यह त्योहारों और खास मौकों पर लोगों की पहली पसंद होती है।
नोलेन गुड़ की मिठाइयां (Nolen Gur Sweets)
सर्दियों की कोलकाता की शान हैं नोलेन गुड़ की मिठाइयां। खजूर के गुड़ से बनाई जाने वाली ये मिठाइयां, जैसे नोलेन गुड़ संदेश और नोलेन गुड़ रसगुल्ला, स्मोकी मीठास और अनोखे स्वाद के लिए मशहूर हैं। ये मौसमी व्यंजन हैं, जिनका स्थानीय लोग हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं।
