Shivratri Special: दुनिया में पहली बार शिवलिंग पूजा कहां शुरू हुई? इतिहास और पुरातत्वविद क्या कहते हैं?

शिवलिंग पूजा की शुरुआत को लेकर कई तरह के दावे सामने आते रहते हैं। मान्यता है कि जागेश्वर में सबसे पहले शिवलिंग की पूजा हुई थी। इसी तरह सिंधु घाटी सभ्यता से मिले कुछ लिंगाकार अवशेषों को लेकर बहस है, जबकि आंध्र प्रदेश का गुडिमल्लम लिंग शिवलिंग पूजा के सबसे पुराने स्पष्ट पुरातात्विक प्रमाणों में शामिल है।

Shivratri Special: आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिवालयों में शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। खासतौर पर कांवड़ लाने वाले शिवभक्त अपने अपने इलाकों के शिवमंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। शिवलिंग की पूजा और जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आपने भी किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग की पूजा कब और कहां से शुरू हुई थी। चलिए जानते हैं -

Shivlingam

शिवलिंग की पूजा कहां शुरू हुई

भारत में भगवान शिव की पूजा की परंपरा बहुत ही प्राचीन मानी जाती है। लेकिन यहां हम इस प्रश्न का उत्तर जानना चाहते हैं कि दुनिया में पहली बार शिवलिंग की पूजा कहां शुरू हुई थी? हालांकि, इसका कोई ऐसा पुरातात्विक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, जिसके आधार पर किसी एक स्थान को निश्चित रूप से शिवलिंग पूजा का जन्मस्थान तय किया जा सके। इतिहास और पुरातत्व में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सुबूत जरूर हैं, जो इस परंपरा की प्राचीनता की तरफ संकेत करते हैं।

End of Feed