बंगाल में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुई मौत

पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी ने भागने के दौरान फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई।

पश्चिम बंगाल के रायगंज से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलीप रॉय को पकड़ने के लिए टीम ने रविवार देर रात एक ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

West Bengal Police Encounter

रायगंज रेप और मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर (सांकेतिक तस्वीर)

चार दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

यह मामला बच्ची के लापता होने और दो दिन बाद उसका शव मिलने के बाद से ही चर्चा में था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। चार दिनों की खोजबीन के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन के बारे में सूचना मिली, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

End of Feed