पिता-पुत्र को नंगा कर घुमाने वालों को अब पुलिस ने निर्वस्त्र करके घुमाया, प्रेम संबंध था विवाद का कारण, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता के सरसुना में प्रेम संबंध के विवाद में पिता-बेटे और उनके दोस्त से मारपीट कर निर्वस्त्र घुमाने का आरोप है। पुलिस ने युवती के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया।

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरसुना इलाके से एक क्राइम का मामला सामने आया है। जहां प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक, उसके पिता और दोस्त के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन निर्वस्त्र कर घुमाया गया। मामले में पुलिस ने युवती के पिता, मां और मामा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kolkata sarsuna love affair case father son assault

5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए तीनों आरोपी (Times Now Navbharat)

तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन की पुलिस हिरासत

इस मामले में सरसुना पुलिस ने युवती के पिता, मां और मामा को गिरफ्तार किया है। तीनों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जांच के सिलसिले में पुलिस गिरफ्तार युवती के पिता और मामा को वापस बसुंधरा पार्क इलाके में ले गई। वहां घटना का पुनर्निर्माण किया गया, ताकि घटनाक्रम को समझने और जांच आगे बढ़ाने में मदद मिल सके। बताया गया है कि इस दौरान दोनों आरोपियों की कमर में रस्सी बांधकर उन्हें घटनास्थल से करीब 500 मीटर तक ले जाया गया।

End of Feed