दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी, नोट कर लें Helpline नंबर

दिल्ली के लोग प्यासे न रह जाएं, इसकी जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड की है। आपके पानी की सभी जरूरतों को दिल्ली जलबोर्ड की सप्लाई ही करती है। लेकिन कल यानी गुरुवार 22 जनवरी को राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। अगर होगी तो प्रेशर काफी कम रहेगा। जानें सभी इलाकों के नाम -

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए है। क्योंकि आज 21 जनवरी को कुछ इलाकों में पानी की कटौती की गई है। कल यानी गुरुवार 22 जनवरी को पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने एनुअल मेनटेनेंस के तहत आज और कल इन इलाकों में पेय जल की कटौती की है। इस दौरान अंडरग्राउंड रिजरवेयर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई की जा रही है।

Delhi Water supply crisis.

दिल्ली के कई इलाकों में कल पानी नहीं आएगा, देखें लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड ने पानी कटौती के बारे में मंगलवार 20 जनवरी को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया था। अपने पोस्ट में DJB ने दिल्ली के लोगों को पानी की सप्लाई बाधित होने की वजह से होने वाली परेशानी के लिए क्षमा मांगी है। इसके साथ ही निवासियों को सलाह दी गई है कि वह अपनी जरूरत का पानी पहले से भरकर रख लें, ताकि आपको पानी की कमी के चलते परेशानी न हो।

आज कहां नहीं आया पानी

बुधवार 21 जनवरी को प्रेम कुंज और आसपास के इलाकों में पानी नहीं आया। आज शाम भी यहां पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में अगर आपने अपने लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं की है तो आप टैंकर मंगवा सकते हैं। टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर इसी खबर में नीचे है। अब जानते हैं कल गुरुवार 22 जनवरी को कहां-कहां पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

End of Feed