Vrindavan में बन रहा श्रीकृष्ण का गंगनचुंबी मंदिर, 70 मंंजिला टेंपल से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 17, 2024, 03:15 PM IST

Vrindavan Heritage Tower: वृंदावन में भगवान कृष्ण का 70 मंजिला मंदिर बनेगा जो। इस्कॉन के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दावा किया कि यह मंदिर भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

Vrindavan Heritage Tower: इस्कॉन के एक शीर्ष पदाधिकारी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा और भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कॉन बैंगलोर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने कहा कि आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते। वृन्दावन हेरिटेज टॉवर 70 मंजिल ऊंचा और 210 मीटर होगा, जो आठ करोड़ अमेरीकी डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है।

Shree Krishna temple vrindavan

वृंदावन में बनेगा श्रीकृष्ण का 70 मंजिला मंदिर

भारत में आध्यात्मिकता

उन्होंने कहा, ''इस बारे में मैं आपको एक और उदाहरण देता हूं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) ने एक बयान में कहा है कि विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से एक आह्वान कर रहे हैं। कृपया अमेरिका से पांच अमेरिकियों को भारत लाएं और उन्हें भारत दिखाएं। जब आप उन्हें भारत लाएंगे तो निश्चित रूप से जो कोई भी दुनिया के किसी भी हिस्से से भारत आता है तो वह आध्यात्मिकता की तलाश में होता है।"

End of Feed