वृंदावन में ई-रिक्शा हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों के बीच चला सुआ, कई घायल

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में ई-रिक्शा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। यमुना किनारे दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जबकि एक युवक सुआ लेकर हमला करता भी नजर आया। करीब 15 मिनट तक चले इस बवाल में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में बेखौफ दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया। यहां E रिक्शा हटाने को लेकर इस कदर विवाद हुआ कि दोनों तरफ के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना किनारे हुए इस बबाल का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें जमकर ईंट पत्थर,लाठी डंडों के अलावा सुआ चलते हुए झगड़ा करने वाले लोग देखे जा सकते हैं। फ़िलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।

Vrindavan News

ई-रिक्शा को हटाने की बात पर छिड़ा संग्राम

ई-रिक्शा को हटाने के लिए कहना पड़ा भारी

मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के VIP रोड पर स्थित जादौन पार्किंग के गेट पर खड़े एक E रिक्शा को हटाने की कहना पार्किंग संचालक को भारी पड़ गया। E रिक्शा चालक ने मौके पर अपने साथी बुला लिए। जिसके बाद वहां जमकर मारपीट की गई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक और उसके साथी मौके से भाग खड़े हुए।

End of Feed