Purnia News: रेलिंग तोड़कर नदी में समाई कार, पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार की हादसे में मौत

पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया, कप्तान पुल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई, गाड़ी में सवार पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार की मौत हो गई है।

पूर्णिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई, यहां कप्तान पुल के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रिश्तेदार विनय कुमार विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई।

road accident

प्रतीकात्मक फोटो

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी को नदी से बाहर निकाला। विनय कुमार अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV से अपने पैतृक गांव कोचायली से अपने प्रभात कॉलोनी स्थित घर लौट रहे थे। कप्तान पुल पर कार बेकाबू हुई और पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे सौरा नदी के गहरे पानी में समा गई।

End of Feed