Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर ब्रेक, गंगा जलमार्ग का सहारा! 29 अगस्त से शुरू होगा वैकल्पिक जलमार्ग

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 28 अगस्त की मध्य रात्रि से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए जलमार्ग को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार करने की योजना बनाई है।

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर 28 अगस्त की मध्य रात्रि से आवागमन बंद हो जाएगा। पुल बंद होने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक जलमार्ग शुरू करने की तैयारी की है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 29 अगस्त से गंगा के रास्ते यात्रियों को आर-पार कराने की योजना है। आपको बता दें कि पिछले दिनों पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थायी मरम्मत और नए स्ट्रक्चर लगाने के लिए इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया जा जाएगा।

Vikramshila Setu Closed

विक्रमशिला सेतु

भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि जलमार्ग के जरिए आवागमन के लिए ज्यादातर बड़ी जलयानों का परिचालन कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके। इसके लिए इच्छुक जलयान संचालकों से नियमानुसार आवेदन लिए जाएंगे। प्रशासन जलयानों की क्षमता, सुरक्षा मानकों और संचालन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करने के बाद ही परिचालन की अनुमति देगा।

End of Feed