Vidisha Loksabha election: 'मामा' को केंद्र में भेजेंगे विदिशा के मतदाता या भानुप्रताप पर लुटाएंगे प्यार; जानें पूरा समीकरण

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत विदिशा लोकसभा सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। जहां शिवराज सिंह चौहान और प्रतापभानु शर्मा यहां से सीधे मुकाबले में हैं। विदिशा के इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी, सुषमा और गोयनका जैसे दिग्गज उम्मीदवार रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में मध्य प्रदेश की बिदिशा सीट (Vidisha Loksabha Seat) पर सभी की निगाहें हैं। यहां पर मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। एमपी की सबसे प्रतिष्ठित सीट विदिशा में वीजेपी का दबदबा रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम घोषित होने से यह पहले से ही चर्चा में बना हुआ है। लेकिन, जब यहां कांग्रेस ने इस सीटी के लिए एक बार फिर पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा को उम्मीदवारो में शामिल किया तो तबसे यह सुर्खियों में है। विदिशा में अब सीधा मुकाबला एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा के बीज बना हुआ है। आपको बता दें कि चार बार सांसद रह चुके शिवराज चौहान यहां मामा के नाम से जाने जाते हैं। वहीं पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा दादा के नाम से पहचाने जाते हैं। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित होगा तो पता चल जाएगा कि विदिशा की जनता ने इस बार किसे चुना है। चलिए जानते हैं विदिशा का पूरा सियासी गणित-

Vidisha Loksabha election: 'मामा' को केंद्र में भेजेंगे विदिशा के मतदाता या भानुप्रताप पर लुटाएंगे प्यार; जानें पूरा समीकरण

विदिशा लोकसभा सीट से उम्मीदवारों की बात करें तो केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) ने प्रतापभानु शर्मा (Pratap Bhanu Sharma) को प्रत्याशी बनाया है। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने किशन लाल लाडिया (Kishan Lal Ladiya) को विदिशा से टिकट दिया है। लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिख रहा है।

End of Feed