लैंडस्लाइड का ये Video आपका दिल दहला देगा, पल भर में मची ऐसी तबाही कि सब कुछ हो गया बर्बाद

केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भीषण भूस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है। इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Waynad Landslide: वायनाड में मूसलाधार बारिश के बीच कल्लाडी सुरंग परियोजना स्थल पर सुबह करीब 11 बजे एक भयावह लैंडस्लाइड हुआ। यह मंजर इतना दिल दहला देने वाला था कि आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। साथ ही इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखेने के बाद कोई भी सिहर उठेगा। भूस्खलन (Landslide) के बाद दोपहर 12.30 बजे यह अलर्ट जारी किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। आज मनंतवाडी इलाके में 64 मिलीमीटर (मिमी) और वैथिरी में 123 मिमी बारिश हुई।

प्रियंका गांधी ने कही ये बात

वहीं अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हुए भयावह भूस्खलन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और NDRF की टीमें पिछले कुछ समय से घटना स्थल पर मौजूद हैं और अब SDRF की टीमें और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी वहां पहुंच चुके हैं। प्रियंका ने UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की है।

End of Feed