जन्मदिन पर लोग अपने करीबियों को कई तरह के तोहफे देते हैं। कोई महंगे कपड़े देता है तो कोई कार या दूसरी कीमती चीजें गिफ्ट करता है लेकिन पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर ऐसा तोहफा मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब हो रही है। दरअसल, उनकी बेटी शालिनी सिंह ने अपने पिता बृजभूषण शरण सिंह को नोएडा में एक हेलीपैड गिफ्ट किया है।
हेलीपैड का उद्घाटन करते बृज भूषण सिंह (Instagram/@shalinisinghbjp)
बेटी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया Video
जन्मदिन के मौके पर मिले इस सरप्राइडज ने बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन बेहद ही खास बना दिया। उन्होंने खुद इस हेलीपैड का उद्घाटन किया। जिसका वीडियो बेटी शालिनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @shalinisinghbjp से शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता जी के अकाउंट को भी टैग किया है। वीडियो (Video) के कैप्शन में बेटी ने अपने पिता को लिखा कि, "आज हमने पापा को नोएडा में एक नवनिर्मित हेलीपैड जन्मदिन के उपहार स्वरूप भेंट किया।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद चार्टर ऑपरेटरों का विरोध
जन्मदिन पर बृजभूषण ने किया हेलीपैड का उद्घाटन
वीडियो (Video) में बृजभूषण सिंह खुद इस हेलीपैड का उद्घाटन करते नजर आ रहे हैं। हेलीपैड पर एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा दिख रहा है, जिस पर फूल-माला चढ़ाकर बृजभूषण सिंह हेलीपैड ग्राउंड का उद्घाटन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब लोगों में मिठाइयां ही नहीं बल्कि अपनी खुशियां भी बांटी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह हेलीपैड ग्राउंड के उद्घाटन पर नारियल किसी आम आदमी के फोड़वा रहे हैं।
उद्घाटन के दौरान घर के लोग रहे मौजूद
जानकारी के मुताबिक, शालिनी सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह खास तौहफा दिया है। उन्होंने स्नेह और सम्मान के प्रतीक के तौर पर उन्हें हेलीपैड भेंट किया। बृजभूषण शरण सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर हेलीपैड का उद्घाटन किया। इस दौरान परिवार के सदस्य और कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की।
कौन हैं शालिनी सिंह?
शालिनी सिंह नोएडा में भाजपा कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा वह नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता रहती है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर की एक सीट से भाजपा के टिकट की दावेदारी को लेकर भी उनके नाम की चर्चाएं हैं। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
