VIDEO: एक के बाद एक जमींदोज हो रहे 600 क्वार्टर, भोपाल के ऐशबाग में बड़े लेवल पर बुलडोजर एक्शन

भोपाल के ऐशबाग इलाके में करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से क्वार्टर गिराए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग (Aishbaag) इलाके में सोमवार को बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई। यहां स्थित करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रशासन की मौजूदगी में बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन क्वार्टरों को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। सुबह से ही ऐशबाग इलाके में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। क्वार्टरों को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई शुरू कर दी गई। एक के बाद एक क्वार्टरों को गिराया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

Video of bhopal aishbagh 600 janta quarters demolition bulldozer action

भोपाल के ऐशबाग इलाके में करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। (Times Now Navbharat)

End of Feed