वाराणसी के UP कॉलेज में खूनी संघर्ष, छात्रों के दो गुटों में चली गोलियां, एक छात्र की मौत

Varanasi News: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (UP College) में छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग ने खूनी मोड़ ले लिया है। कैंपस में हुई इस हिंसक झड़प और गोलीबारी के बाद पूरे कॉलेज परिसर में भारी तनाव और आक्रोश है। एक छात्र को गोलियां लगने की खबर है। कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Varanasi News: वाराणसी का शिवपुर इलाका शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां के नामी उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय (UP College) के कैंपस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि असलहे निकल आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गैंगवार जैसी स्थिति में एक छात्र को गोलियां लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

up college varanasi firing

कैंपस में तनाव के बाद भारी संख्या में पुलिस तैनात

कैंपस में ही हुई वारदात

छात्र को गोली लगने की खबर जंगल में आग की तरह फैली, जिसके बाद कॉलेज के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कैंपस में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की संपत्ति को निशाना बनाते हुए जमकर तोड़फोड़ की, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

End of Feed