Varanasi News: वाराणसी को नए साल पर योगी सरकार की सौगात, नए टूरिस्ट पुलिस स्टेशन की होगी शुरुआत

Varanasi News: वाराणसी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। इस फैसले से तहत वाराणसी में तीन नई पर्यटक चौकी खोली जाएंगी।

Varanasi News: नए साल की शुरुआत होते ही योगी सरकार ने वाराणसी को दी नई सौगात। वाराणसी में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वाराणसी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए शहर को तीन पर्यटक पुलिस चौकी की सौगात दी है। इस योजना के माध्यम से वाराणसी आने वाले सभी पर्यटक भयमुक्त होकर यात्रा पूरी कर सकेंगे और वाराणसी में एक अच्छा समय व्यतीत पाएंगे।

Yogi Government to Set up Three New Tourist Police Station in Varanasi Know Details Here

वाराणसी में खुलेंगी तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी

इन स्थानों पर बनेगी पर्यटक पुलिस चौकी

वाराणसी में सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। ये चौकी कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी द्वारा अस्सी घाट, नामों घाट और स्वर्वेद मंदिर पर खोली जाएगी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद से वाराणसी आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए और पर्यटन को और बढ़ाने के लिए सरकार कई नई योजनाओं की शुरुआत कर रही है। 'काशी दर्शन' की योजना के बाद आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार अब तीन नए पर्यटक पुलिस चौकी वाराणसी को देने वाली है।

End of Feed