Best Places of Varanasi: वाराणसी में इन जगहों की करें सैर, गणतंत्र दिवस का जश्न होगा दोगुना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:52 PM IST

Best Places to visit in Varanasi: इस गणतंत्र दिवस पर आप वाराणसी के अच्छे स्थलों को घूम सकते हैं। ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध स्थलों की सैर कर आपका मन खु्श हो जाएगा। कुछ धार्मिक स्थल हैं, जो विदेशों तक फेमस हैं। यहां हर दिन सैकड़ों सैलानी आते हैं। ऐसे में आप भी इन स्थलों को जरूर घूमें और अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ देखकर उत्साह को दोगुना कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर में हैं पांच खूबसूरत घाट, जहां देख सकेंगे अद्भूत नजारा
  • काशी विश्वनाथ धाम में कर सकते हैं पूजा-दर्शन
  • ऐतिहासिक रामनगर किले का जरूर देखें

Varanasi News: गणतंत्र दिवस पर आमतौर पर लोग शहर जरूर घूमते हैं। अपने नजदीकी शहरों में सैर करने पहुंचते हैं। ऐसे में आप वाराणसी की खूबसूरत जगहों को देख एवं जान सकते हैं। इस जिले में 88 घाट हैं, जिनमें से 5 सबसे खूबसूरत घाटों पर आप जा सकते हैं। अस्सी घाट सबसे लोकप्रिय है। यहां अस्सी नदी और गंगा नदी का संगम है। कहा जाता है कि मां दुर्गा ने शुंभ-निशुंभ नाम के राक्षस का वध करने के बाद उस तलवार को यहां फेंका था। इस वजह से अस्सी नदी की उत्पत्ति हुई है। घाट पर पीपल का बहुत बड़ा वृक्ष है, जिसके नीचे भगवान शिव का शिवलिंग और भगवान अस्‍सींगमेश्‍वारा का मंदिर भी है। इसके दर्शन करने के लिए बहुत से श्रद्धालु आते हैं।

ramnagar kila

रामनगर किला से देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

दूसरा सबसे प्रसिद्ध घाट है-मणिकर्णिका घाट। मान्यता है कि मणिकर्णिका घाट हिंदू धर्मावलंबियों के लिए मोक्ष का स्थान है। मृत्यु के बाद जिसका शव मणिकर्णिका घाट पे जलाया जाता है,उसकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती है। उसको जन्म-मृत्यु के चक्र से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है। इस घाट पर चिता की आग कभी शांत नहीं होती है। हर वक़्त किसी न किसी का दाह-संस्कार हो रहा होता है।

End of Feed