Varanasi Weather Today: धूप के साए में तप रहा बनारस, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

Varanasi News Today in Hindi (वाराणसी की खबर): वाराणसी में पिछले एक हफ्ते से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। जिसकी वजह से उमस बढ़ गई है और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मानसून सुस्त पड़ने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई के बाद फिर से अच्छी बारिश की संभावना है, तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Varanasi Weather Today: उत्तर प्रदेश में जून में मानसून की एंट्री के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद थी, वहीं अब जुलाई में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से बारिश न के बराबर हुई है। बारिश की कमी के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई। लेकिन वाराणसी में राहत की बारिश कब होगी, आइए जानते हैं:

Varanasi

वाराणसी में आज बारिश होगी या नहीं

आज वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वाराणसी में आज पूरे दिन सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। हालांकि इस बीच आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। लेकिन इससे अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। वाराणसी में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉनसून की टर्फ लाइन दक्षिण की ओर खिसक गई है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियां फिलहाल रुकी हुई हैं।

End of Feed