Varanasi Weather: वाराणसी में न्यू ईयर पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली से पहुंच रही है सर्दी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 06:01 PM IST

Varanasi Weather Forecast: वाराणसी का मौसम अभी शुष्क ही रहेगा। मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। पछुआ हवा से गलन बढ़ी हुई है। लोगों को सबसे अधिक परेशानी कोहरे से हो रही है। खासतौर पर वाहन चलाने में लोगों को दिक्कत आ रही है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिले में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवा
  • शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे के बाद बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
  • कोहरे के कारण देर से चल रहीं ट्रेनें

Varanasi Weather News: दिल्ली, उत्तराखंड में चल रही शीतलहर का असर वाराणसी में दिख रहा है। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को काफी तेज पछुआ हवा चल रही थी। इस दिन न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री हुआ। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। आर्द्रता 64 प्रतिशत है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि, अभी जैसा मौसम है उसमें और गिरावट आएगी। एक-दो दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से भी जिले में ठंड बढ़ी है।

varanasi fog

वाराणसी में एक-दो दिनों में और बढ़ेगी ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें सुबह और शाम के समय छा रही धुंध और कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। शाम 6:30 बजे के बाद कोहरा छा जा रहा है। यह शाम 7 बजे के बाद काफी घना हो जाता है। विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण चालकों को वाहन काफी धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। इससे सड़क पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है।

End of Feed