Varanasi News: वाराणसी में कोहरे और गलन का कहर जारी है। सोमवार की रात 8 बजे कोहरा छा गया। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इस दौरान चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अधिकतम पारा 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
वाराणसी में छाया कोहरा
27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। बुधवार की सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसी तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रिकॉर्ड होने के आसार है।
3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
जिले में हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रही है। सोमवार को आर्द्रता 85 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। बता दें पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर भारत के कई जिलों पर पड़ा है। इस कारण कोहरा और गलन की स्थिति पैदा हो गई है। जानकार बताते हैं कि हिमाचल, जम्मू-कश्मीर से बर्फीली हवा आ रही है।
देर रात को 12 डिग्री पर पहुंची
जिले में सोमवार सुबह में तापमान कम रहा। दोपहर में धूप से तापमान में वृद्धि हुई। वहीं, देर रात तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा। इस दौरान हवा की गति 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक एक जनवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। दो जनवरी को भी तापमान इतने ही रहने के आसार हैं। तीन जनवरी को एक डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। वहीं, 5 जनवरी से 9 जनवरी तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 10-11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
नए साल का जश्न होगा प्रभावित
नए साल में मौसम खराब होने पर जश्न पर असर पड़ेगा। ठंड और कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए लोग घर में ही रहना मुनासिब समझेंगे। अचानक से ठंड बढ़ने की वजह से पहले ही सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ सकती है।
