Varanasi Water Taxi service: काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को गोदौलिया और मैदागिन के जाम के बीच नहीं जूझना होगा। अप्रैल 2023 से ही रविदास और नमो घाट से विश्वनाथ धाम तक सोलर वाटर टैक्सी का संचालन किया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालु जलमार्ग से धाम तक पहुंचेंगे। इसमें श्रद्धालुओं का कम खर्चा होगा और समय की बचत करते हुए वे दर्शन-पूजन कर सकेंगे। टैक्सी सुविधा हर घंटे मिलेगी। दरअसल, वाराणसी जिले में अगले वर्ष की गर्मी से तीर्थ यात्रियों को काशी विश्वनाथ धाम और घाटों तक ले जाने के लिए वाटर टैक्सी सेवा की शुरुआत होने की संभावना है। इस सेवा के शुरू होने से काशी की सड़कों से वाहनों का लोड कम होगा। अगले वर्ष होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और जी 20 कार्यक्रमों से पहले वाटर टैक्सी सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है।
Water Taxi: श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, अगले साल गर्मियों से काशी विश्वनाथ धाम के लिए शुरू होगी वाटर टैक्सी सेवा
- Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Dec 19, 2022, 06:57 PM IST
Varanasi Water Taxi service: अगले वर्ष गर्मी से तीर्थ यात्रियों के लिए काशी विश्वनाथ धाम और घाटों तक ले जाने के लिए वाटर टैक्सी की शुरुआत होगी। इससे काशी की सड़कों पर वाहनों का लोड कम हो जाएगा। साथ ही इको फ्रेंडली वाटर टैक्सी के कारण प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी। वाटर टैक्सी के संचालन से श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा और रुपए भी।
KEY HIGHLIGHTS
- वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के लिए शुरू होगी वाटर टैक्सी सेवा
- अगले साल अप्रैल से वाटर टैक्सी के संचालन की योजना
- रुपए और समय की होगी बचत,प्रदूषण भी नहीं होगा
End of Feed
