Varanasi New Bus Stand: जाम मुक्त शहर बनाने के लिए बनेंगे तीन बस अड्डे, इन जगहों पर वाहनों का होगा ठहराव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 06:16 PM IST

Varanasi Traffic Rush: वाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए मंडलायुक्त ने बड़ा निर्णय लिया है। उच्चाधिकारी ने तय किया है कि नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इनके निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द बस स्टैंड निर्माण की कार्यवाही शुरू की जा सके। फिलहाल शहर में आए दिन भीषण जाम लग रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के बाहर बनाए जाएंगे तीनों बस स्टैंड
  • मंडलायुक्त ने बस स्टैंड बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा
  • जमीन तलाशने का भी दिया निर्देश

Varanasi News: वाराणसी में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनकी संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि एवं सहूलियत को देखते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने शहर के बाहर तीन नए बस स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने नए बस स्टैंड निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी को जल्द जमीन तलाशने को कहा है।

varanasi road rush

वाराणसी में सड़क पर लगा जाम, जिससे निजात के लिए बनेंगे बस स्टैंड

बता दें वाराणसी मंडल में परिवहन निगम की 503 बसें परिचालित की जाती हैं। इन बसों के शहर में आने से हर दिन भीषण जाम लग रहा है। इसको देखते हुए गाजीपुर, चंदौली क्षेत्र की बसों के परिचालन के लिए संदाहा (गाजीपुर मार्ग), प्रयागराज, भदोही, विंध्यनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र के लिए मोहनसराय और जौनपुर एवं आजमगढ़ रूट पर आने वाली बसों को हरहुआ में ठहराव दिया जाएगा। यहां बस स्टैंड बनाया जाएगा।

End of Feed