Varanasi News: दादी संग छठ पूजा करने आया किशोर डूबा, सीमा विवाद में अटकी रही पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:44 PM IST

Varanasi News: गांव मढ़िया के रहने वाला आर्यन (10) गंगा में डूब गया। दरअसल, मृतक आर्यन अपनी दादी गंगौत्री देवी के साथ छठ पूजा के मौके पर सोमवार सुबह सूर्य देव को अर्ध्य देने के लिए गंगा किनारे घाट पर आया था। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं वाराणसी व चंदौली पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी रही

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी संग छठ पूजा पर गया किशोर नदी में डूबा
  • गोताखोरों ने चार घंटे तक तलाशा शव
  • गंगा घाट से आधा किमी दूर मिला शव

Varanasi News: वाराणासी जनपद के रामनगर इलाके में स्थित शक्तिघाट पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब चंदौली के गांव मढ़िया के रहने वाले ऑटो चालक विजय का पुत्र आर्यन (10) गंगा में डूब गया। दरअसल मृतक आर्यन अपनी दादी गंगौत्री देवी के साथ छठ पूजा के मौके पर सोमवार सुबह सूर्य देव को अर्ध्य देने के लिए गंगा किनारे घाट पर आया था। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं वाराणसी व चंदौली पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझी रही। हालांकि बाद में चंदौली पुलिस ने राजस्व विभाग से कानून गो मनीष सिंह को मौके पर बुलाया।

drown in ganga

वाराणसी में किशोर की डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इसके बाद कानून गो ने सीमांकन किया तो घटना स्थल चंदौली में होना पाया गया। इधर, पुलिस व इलाके के गोताखोर आर्यन की गंगा में लगातार तलाश करते रहे। बाद में मौके से करीब आधा किमी दूर गांव बहादुरपुर के सामने गोताखोरों को मृतक का शव मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग करीब 4 घंटे बाद डेड बाॅडी को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने आर्यन का शव पुलिस को देने से मना कर दिया। बाद में समझाइस की तो परिजन पंचनामे के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

End of Feed