'सर तन से जुदा' क्या है मकसद? 'I LOVE MUHAMMAD' से बिगड़ रहा माहौल; वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन

वाराणसी में 'I LOVE MUHAMMAD' और तन सिर तन से जुदा जैसे भड़काऊ भाषण से माहौल खराब हो रहा है, लिहाजा पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल 4 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई तेज कर दी है।

वाराणसी : वाराणसी पुलिस ने 'I LOVE MUHAMMAD' प्रकरण में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस के निशाने पर वो लोग हैं, जो धार्मिक भावनाएं भड़काने की फिराक में हैं। दालमंडी इलाके में बिना अनुमति जुलूस निकालने और नारेबाजी करने के आरोप में चौक पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Varansi I LOVE MUHAMMAD

वाराणसी पुलिस का 'I LOVE MUHAMMAD' प्रकरण में शिकंजा

दालमंडी से निकाला गया था जुलूस

एसीपी दशाश्वमेध के अनुसार दालमंडी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ युवक हाथों में 'आई लव मुहम्मद' की तख्ती लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने नारेबाजी कर रहे चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed