पुलिस के जवान ने पहले किया झगड़ा, फिर पूरे परिवार पर दर्ज कराया केस, परेशान किशोर ने..

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2022, 07:38 PM IST

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ में शनिवार सुबह एक किशोर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले यूपी पुलिस के एक सिपाही पर झूठा केस दर्ज करा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को किशोर के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के आरा जिले से सारनाथ में बस गया था परिवार
  • यूपी पुलिस के सिपाही से पानी को लेकर हुआ था झगड़ा
  • सिपाही का एक्सिडेंट हुआ तो पूरे परिवार पर किया केस

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ में एक किशोर द्वारा सुसाइड करने का बड़ा मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि, झूठे मुकदमे और पुलिसिया कार्रवाई से परेशान होकर नई बाजार पतेरवां निवासी 17 वर्षी प्रिंस कुमार ने शनिवार को अल सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। इस हादसे से परिवार में मातम फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ और उनके बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Varanasi Crime

झूठे केस से तनाव में आकर किशोर ने किया सुसाइड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार के आरा जिले के बसंतपुर गांव के मूल निवासी रमेश सिंह अपने पूरे परिवार के साथ नई बाजार पतेरवां में वर्ष 2018 से रह रहे हैं। इनका बेटा प्रिंस कुमार नवापुरा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि, वर्ष 2019 में पानी को लेकर उनका पड़ोसी यूपी पुलिस के सिपाही अर्जुन के साथ झगड़ा हो गया। उस मामले में पुलिस ने दोनों पर 151 के तहत कार्रवाई की थी।

End of Feed