Varanasi Cyber Crime: वाराणसी में पकड़ा गया कार्ड बदल खाते से पैसे उड़ाने वाला अंतराज्यीय जालसाज, इतने एटीएम कार्ड मिले

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:10 PM IST

Varanasi Cyber Thugs Arrested: लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले जालसाज को यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस अंतरराज्यीय जालसाज की गिरफ्तारी सारनाथ के संदहा चौराहे से हुई है। आफताब खान शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित वीडीए कॉलोनी का निवासी है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. जालसाज के पास से अलग-अलग बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार रुपए नगद जब्त किए गए
  2. आरोपी के खिलाफ मुंबई विरार के काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है
  3. आरोपी 2013 से ही कर रहा है साइबर अपराध

Varanasi Cyber Cell: यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सारनाथ के संदहा चौराहे से अंतरराज्यीय साइबर जालसाज को गिरफ्तार किया है। यह लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपए निकाल लेता था। इसके कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 46 डेबिट कार्ड और 45 हजार रुपए जब्त किए हैं। इसके खिलाफ मुंबई के विरार काशिमिरा थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हैं।

thumbnail_Varanasi News - 8

वाराणसी में पकड़ा गया अंतरराज्यीय ठग। (सांकेतिक फोटो)

वाराणसी एसटीएफ फील्ड इकाई के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, गिरफ्तार आरोपी आफताब खान शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है। इस पर मुंबई में दर्ज केस की विवेचना के दौरान मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि, आरोपी वाराणसी में हैं।

End of Feed