Varanasi News: हिंदू संगठनों ने तोड़ दी अस्पताल की दीवार, मजार होने का दावा!

हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि अस्पताल की बाहरी दीवारों पर ताखानुमा आकृति की आड़ में इस्लाम को बढ़ावा दिया जा रहा था। दीवार पर हरा पर्दा डालकर धर्मांतरण का खेल चल रहा था।

वाराणसी के राजकीय महिला अस्पताल की दीवारों को लेकर इन दिनों हंगामा मचा हुआ है। अस्पताल की एक दीवार को मजार बताकर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़ दिया। जिस जगह तोड़फोड़ की गई, वहां माला फूल और अगरबत्ती रखा हुआ था। अस्पताल में अंदर तोड़फोड़ की खबर के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।

varanasi news

अस्पताल की एक दीवाल को मजार बताकर हिंदूवादी संगठनों ने तोड़ दिया

हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि अस्पताल की बाहरी दीवार पर ताखानुमा आकृति की आड़ में इस्लाम को बढ़ावा दिया जा रहा था। दीवार पर हरा पर्दा डालकर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। इस आकृति को लेकर हिंदूवादी संगठन लंबे समय से विरोध दर्ज करा रहे थे। साल 2022 में हिंदुओं के एतराज के बाद वहां पूजा पाठ बंद कर दिया गया था। साथ ही हरा पर्दा डालने की इजाजत नहीं थी। बावजूद इसके समय समय पर अस्पताल में ना सिर्फ पूजा पाठ चलता था बकायदा वह चादर भी चढ़ाई जाती थी।

End of Feed