Varanasi: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन पर आएगी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 07:35 PM IST

Varanasi News: ठंड के मौसम को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर रहा है। अब साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस ट्रेन के यात्रा शुरू करने और समाप्त करने वाले स्टेशन में बदलाव हुआ है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अहमदाबाद से 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 19167 साबरमती एक्सप्रेस बदले हुए टर्मिनल से चलेगी
  • ये ट्रेन 14 दिसंबर से वाराणसी जंक्शन की जगह वाराणसी सिटी स्टेशन पर करेगी सफर समाप्त
  • वाराणसी सिटी स्टेशन से 15 दिसंबर को ओरिजनेट होकर ट्रेन हो जाएगी रवाना

Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में अहम बदलाव कर दिया है। वाराणसी-अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा शुरू करने एवं समाप्त होने वाले स्टेशन में बदलाव किया गया है। 14 दिसंबर से अब यह ट्रेन वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। फिर 15 दिसंबर को वाराणसी सिटी स्टेशन से ओरिजनेट होकर रवाना हो जानी है।

Varanasi Sabarmati Train

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रा शुरू और समाप्त करने वाले स्टेशन में हुआ बदलाव

इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि, 12 दिसंबर को अहमदाबाद से खुलने वाली ट्रेन नंबर 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस बदले हुए टर्मिनल के मुताबिक, 14 दिसंबर से वाराणसी जंक्शन की जगह वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा को समाप्त करने वाली है।

End of Feed