Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज को पीएम 13 जनवरी को दिखाएंगे हरी झंडी, 50 दिन में करेगा 3200 KM का सफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:48 PM IST

Ganga Vilas Cruise: वाराणसी से असम होते हुए बांग्लादेश तक जाने वाले गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह क्रूज शुक्रवार को वाराणसी पहुंचने वाला है। जिसके बाद यह दुनिया का सबसे लंबे पर्यटन पर निकलेगा। यह क्रूज 50 दिन में 3200 किलोमीटर का सफर करेगा। इस दौरान यह 27 नदियों से होकर गुजरेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गंगा विलास क्रूज 27 नदियों से होकर गुजरेगा
  • शुक्रवार 32 स्विस पर्यटकों को लेकर वाराणसी पहुंचेगा यह
  • क्रूज को वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक पहुंचाने के लिए बना टर्मिनल

Ganga Vilas Cruise: वाराणसी से असम होते हुए बांग्लादेश तक जाने वाले गंगा विलास क्रूज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को हरी झंडी दिखाएंगे। यह दुनिया का सबसे लंबा क्रूट पर्यटन होगा। यह क्रूज 50 दिन में 3200 किलोमीटर का सफर करेगा। इस दौरान यह गंगा-भागीरथी-हूगली, ब्रह्मपुत्र और पश्चिमी तटीय नहर सहित 27 नदियों से होकर गुजरेगा। इस समय यूपी सरकार और वाराणसी जिला प्रशासन इस क्रूज के उद्घाटन तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पीएम क्रूज को वर्चुअल हरी दिखाएंगे या खुद वाराणसी आएंगे। यह जानकारी सूचना और जनसंचार विभाग यूपी ने ट्वीट कर दी है।

_Ganga Vilas Cruise

सबसे लंबे सफर पर जाएगा गंगा विलास क्रूज

इस क्रूज के स्वागत में बैलून महोत्सव का भी आयोजन होगा। वहीं दूसरी तरफ, डिब्रूगढ़ से आ रहे गंगा विलास क्रूज को वाराणसी तक पहुंचाने के लिए रास्‍ते में पड़ने वाले तीन पीपा पुलों को हटाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। इस क्रूच को वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक पहुंचाने के लिए एक खास टर्मिनल बनाया गया है। जलमार्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयंत सिंह ने इस क्रूज के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, यह गंगा विलास क्रूज जहां वाराणसी के पर्यटन को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा, वहीं उत्‍तर प्रदेश के पर्यटन को भी इससे नई रफ्तार मिलेगी।

End of Feed