Varanasi News: मंदिर का विनाश...वाराणसी में चर्च की दीवारों पर विवादित टिप्पणी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 22, 2023, 06:37 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में चर्च की दीवारों पर मंदिरों को लेकर विवादित टिप्पणी की गई है। चर्च में मंदिरों के शुद्धिकरण तक की बात लिखी गई है। इस विवादित टिप्पणी पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है और संगठनों ने चर्च के फादर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। मामले को बढ़ता देख विवाद पर चर्च प्रशासन की सफाई भी सामने आई है।

Varanasi News: वाराणसी में एक चर्च की दीवारों पर मंदिरों को लेकर विवादित टिप्पणी लिखी गई है। जिसे लेकर बवाल मच गया है। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केस दर्ज करने की मांग की है।

हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि पहले तो धर्म परिवर्तन ही होता था, अब तो चर्च की दीवारों पर सरेआम आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही है। इसके लिए चर्च के फादर पर केस दर्ज किया जाए।

End of Feed